Christmas 2021 : चॉकलेट केक के साथ सेलेब्रेशन को बनाए स्पेशल #Recipe

By: Ankur Fri, 24 Dec 2021 09:35:49

Christmas 2021 : चॉकलेट केक के साथ सेलेब्रेशन को बनाए स्पेशल #Recipe

कल क्रिसमस का त्यौहार हैं जो हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दिन के सेलेब्रेशन में केक का महत्वपूर्ण योगदान हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए चॉकलेट केक बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे आप घर पर भी कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मैदा - 1 कप
पीसी चीनी - 1 कप
कोको पाउडर - 1/2 कप
बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
कॉफी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
तेल - 1/2 कप
गर्म पानी - 1/2 कप
ठंडा दूध - 1/2 कप
वनीला एसेंस - 1 बड़ा चम्मच
अंडा - 1 फेंटा हुआ

chocolate cake recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट करें।
- बेकिंग टिन को तेल से ग्रीस करें।
- एक बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉफी पाउडर मिलाएं।
- अलग बाउल में तेल और गर्म पानी मिलाकर इसे थोड़ा ठंडा कर लें।
- ठंडा होने पर इसमें दूध और वनीला एसेंस मिलाएं।
- अब इसमें अंडा मिलाकर इसे सूखी सामग्री में मिलाएं।
- तैयार बैटर को बेकिंग टिन में भरकर 35 से 40 मिनट तक 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें।
- इसमें टूथपिक लगाकर चेक करें अगर इसमें बैटर लगा आए तो कुछ मिनट केक को और बेक करें।
- तैयार केक को क्रश्ड चॉकलेट और चॉकलेट सॉस से गार्निश करके सर्व करें।

ये भी पढ़े :

# गुजरात के पारंपरिक स्नैक्स हैं मुठिया, चाय की चुस्कियों के साथ उठाए इनका लुत्फ #Recipe

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com